थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भंदौड़ा निवासी एक ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने थाना बाबरी में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई करने की मांग की।
गांव भंदौड़ा निवासी सोनू पुत्र श्यामा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह अपने पुराने घर के बाहर बैठा हुआ था। घर के सामने पड़े कूड़े को लेकर वह अकेला ही बड़बड़ा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी राजवीर पुत्र फूल सिंह वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में था। घटना के बाद उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
पीड़ित ने थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।

0 Comments