शामली जिले के कांधला क्षेत्र के गांव खेड़ा कुरतान में इशरत नाम की महिला की मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जहां पर मृतका के मायके पक्ष के मोहम्मद इंतजार ने बताया कि इशरत और आसमोहम्मद ने प्रेम विवाह किया था।
आरोप है कि दहेज में सामान न लाने की बात पर आसमोहम्मद पत्नि इशरत के साथ शराब पीकर मारपीट करता था।
आस मोहम्मद अपनी पत्नी के साथ जनपद बागपत में एक ईंट भट्टे पर काम करता था। वहीं पर ही आसमोहम्मद ने इशरत की हत्या की। जिसके बाद शव अपने घर खेड़ा कुरतान में लाकर रख दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सुबह के समय इशरत का शव घर पर मिलने की सूचना मिली थी। वहां मृतका का पति आस मोहम्मद भी मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

0 Comments