कैराना। नगर के मोहल्ला छड़ियान कांधला रोड वार्ड नंबर-10 स्थित मीट फैक्ट्री के सामने दुकानदारों ने नगरपालिका परिषद से ईद-उल-अजहा के अवसर पर दुकानों के आगे गड्ढा न खोदने की मांग की है। इस संबंध में दुकानदारों ने अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद कैराना को एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वर्ष 2025 में ईद-उल-अजहा के दौरान जानवरों की कुर्बानी के बाद अवशेष दबाने के लिए दुकानों के सामने गहरा गड्ढा खोदा गया था। आरोप है कि उसमें जानवरों की हड्डियां, चमड़ा और अन्य अवशेष दबाए गए थे, जिसके चलते कई दिनों तक क्षेत्र में बदबू फैलती रही और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि बदबू के कारण वहां बैठना तक मुश्किल हो गया था।
दुकानदारों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि वर्ष 2026 में ईद-उल-अजहा के अवसर पर उनकी दुकानों के सामने गड्ढा न खोदा जाए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Comments