गुरु अर्जन देव ज़ी महाराज की पावन स्मृति में शनिवार को ग्राम बाबरी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की समूह साध संगत द्वारा गुरु कृपा फिलिंग सेंटर कैडी रोड के समीप मीठे जल की छबील लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन गुरु साहिब की मीठी याद को समर्पित रहा, जिसमें राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को श्रद्धा भाव से ठंडा मीठा पानी पिलाया गया।
इस सेवा कार्य में छबील सेवा के दौरान संगत के करीब दो दर्जन युवाओं ने तन, मन और धन से बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा गुरु घर की सेवा परंपरा को निभाया। गर्मी के मौसम में राहगीरों ने मीठे जल का सेवन कर राहत महसूस की और आयोजन की सराहना की।
सेवादारों ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी महाराज ने मानवता, सेवा, त्याग और सहनशीलता का संदेश दिया था। उनकी शहादत को याद करते हुए हर वर्ष इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा मिल सके।इस दौरान गुरुद्वारा क़ी सभी संगत ने राहगीरों क़ो मीठा पानी पिलाने में पूर्ण सहयोग किया।

0 Comments