कैराना। गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने मुस्लिम युवक पर गोवंश के साथ में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को गौ रक्षा दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता योगी डॉ. गौतमनाथ के नेतृत्व में कोतवाली में पहुंचे। जहां पर उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती-पत्र सौंपा। बताया कि कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा में एक मुस्लिम युवक गौमाता के साथ में दुष्कर्म करता है, जिसकी फोटो व वीडियो भी उपलब्ध है। आरोपी के दुष्कृत्य से हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। पत्र में आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने तथा घटनास्थल से गोवंशों को स्वतंत्र कराकर गौशाला में भेजने की मांग की गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments