झिंझाना कैराना मार्ग स्थित नाहिद कालोनी के निकट बाईकों की भिड़ंत,एक की दर्दनाक मौत दो घायल घायलों को किया गया रेफर

कैराना।
छह माह पूर्व ही हुई थी मृतक की शादी, परिजनों में कोहराम

कैराना । नाहिद कॉलोनी के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सहारनपुर जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी मुजम्मिल उम्र लगभग 26 की शादी नवंबर 2025 में कैराना के मोहल्ला आलकलां में हुई थी। शनिवार को वह बाइक से अपनी ससुराल आ रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के निकट पहुंचा, तभी उसकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुजम्मिल उछलकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार फरमान व फरयान निवासी गांव साल्हापुर थाना झिंझाना गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मुजम्मिल को मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments