दी गई जानवरों की कुर्बानी।
ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआएं, ख़ुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी की पेश।
कैराना। गुरुवार को नगर की शाही ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा की गई, नगर की शाही ईदगाह में ईद उल अज़हा की नमाज़ शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने पढ़ाई नमाज़ के बाद मौलाना ताहिर हसन ने कोम को खिताब फ़रमाया उन्होंने कहा की कुर्बानी का अमल बहुत बड़ा अमल है जिसका परिणाम हमें आखिरत में मिलेगा। वहीं ईद उल अज़हा की नमाज़ सुबह साढ़े छः बजे अदा की गई। नमाज़ के बाद शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ताहिर हसन ने मुल्क में अमन चैन भाईचारा कायम रहे और हमारा देश दुनिया से तरक्की करे दुआ कराई। वहीं शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने जिले के शासन प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।
वहीं नगर की शाही जामा मस्जिद में प्रातः 7 बजे मौलाना अतहर ने पढ़ाई,इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

0 Comments